क्या हाई ब्लड प्रेशर में दूध पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 11:43

क्या हाई ब्लड प्रेशर में दूध पीना चाहिए?

हम में से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक गिलास दूध या एक कप चाय या कॉफी से करते हैं। वहीं, हम बचपन से सुनते आए हैं कि दूध हमारे सेहत के लिए पौष्टिक आहार है। हालांकि, सवाल यह है कि हाई ब्लड प्रेशर में दूध पीना चाहिए या नहीं। दूध आपके बीपी को कम करने में कैसे मदद कर सकता है, बीपी पेशेंट को कितना दूध पीना चाहिए और किस प्रकार के दूध का सेवन करना चाहिए, इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे इस खास ब्लॉग में।
क्या हाई ब्लड प्रेशर में दूध पीना चाहिए

ब्लड प्रेशर संतुलित करने के डैश डाइट (DASH Diet) में दूध को शामिल किया गया है। दरअसल, दूध में कई तरह के पोषक तत्व जैसे – कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम मौजूद होते हैं, जिनका सकारत्मक असर हाई बीपी पर पड़ सकता है। तो हाई ब्लड प्रेशर में दूध पीना चाहिए या नहीं, इसका जवाब बिलकुल स्पष्ट है कि हाई बीपी की स्थिति में हम दूध पी सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि आप लो फैट या फैट फ्री दूध को ही अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info